नित्य संदेश ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। सिविल लाईन थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे लाईन पर एक आरक्षी का गोली लगा शव मिलने से हडकम्प मच गया। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। मृतक आरक्षी की बांई आंख के पास गोली लगी है, जो उसके सिर के पीछे की तरफ से निकल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलने पर उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे।मिली जानकारी के अनुसार आज करीब 21.10 बजे थाना सिविल लाईन पुलिस को रेलवे स्टेशन मुजफ्फरनगर से करीब 300 मीटर की दूरी पर सहारनपुर की तरफ रेलवे ट्रैक के पास एक आरक्षी का शव पड़ा होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना प्रभारी सिविल लाईन आशुतोष सिंह द्वारा मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। शव की शिनाख्त आरक्षी रूपेन्द्र सिंह के रूप में हुई, जो वर्ष 2023 से जिला विधिक सचिव मुजफ्फरनगर के गनर ड्यूटी पर चल रहा था, जिसके बांई आंख के पास गोली लगी है, जो उसके सिर के पीछे की तरफ से निकल गई। मामले की जानकारी से उच्चाधिकारियो को अवगत कराया गया, जिसके बाद मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच पडताल की। इस सम्बन्ध में फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया। पुलिस प्रकरण की गहनता से जांच करने में जुट गई।
No comments:
Post a Comment