Breaking

Your Ads Here

Monday, April 7, 2025

संत रविदास गुरुकुलम में कन्या पूजन का आयोजन किया

 



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। जन सेवा न्यास द्वारा संचालित संत रविदास गुरुकुलम में कन्या पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें 225 बच्चों को भोजन कराया गया, साथ ही रोटरी क्लब द्वारा सभी छात्रों को बैग टिफिन, पानी की बोतल दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विनोद भारती, उप्र भाजपा संयोजक आलोक सिसोदिया, संजीव गुप्ता, अक्षय विश्नोई, अशोक गुप्ता, प्रणव गुप्ता, समिति के सदस्य और रोटरी क्लब के सदस्य भी उपस्थित रहें। संत रविदास गुरुकुलम शिक्षा केंद्र के माध्यम से निर्धन एव जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दिए जाते हैं। इस विद्यालय में ज्यादातर विद्यार्थी वह है, जो आर्थिक स्थिति के अभाव के कारण शिक्षा से वंचित थे। समिति के सदस्य प्रधानाचार्य एवं अध्यापिकाओं की कड़ी मेहनत के कारण इन बच्चों को न केवल शिक्षा के लिए प्रेरित कर पाए। विद्यालय की प्रधानाचार्या पिंकी शर्मा ने सभी को धन्यवाद दिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here