नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी शुक्रवार को घायल कर्मचारी से मेडिकल हॉस्पिटल में जाकर मिले. कहा कि गुरुवार को भाजपा पार्षद की गुंडागर्दी का शिकार हुए नगर निगम के कर्मचारी अविनाश पर हमला कर पैर में गोली मारी गई। इस दुखद घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में पदाधिकारी, साथियों के साथ पीड़ित से मुलाकात कर हाल-चाल जाना। इस घटना का वे विरोध प्रकट करते हैं।
No comments:
Post a Comment