-584 अवैध शस्त्र, 2492
कारतूस बरामद, एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़
शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। मेरठ परिक्षेत्र कार्यालय से सोमवार को प्रेस नोट जारी किया गया। बताया कि परिक्षेत्र स्तर पर शुरु किए गए “ऑपरेशन शस्त्र” की डीआईजी द्वारा समीक्षा की गई, जिसमें 02 माह में 563 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए, जबकि 584 अवैध शस्त्र व 2492 कारतूस बरामद, एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ और अन्तर्राजीय गिरोह के हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
परिक्षेत्र के अधीनस्थ
जनपदों में गोलीबारी की बढ़ती घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक कलानिधि
नैथानी द्वारा परिक्षेत्र स्तर पर 05 फरवरी 2025 से "ऑपरेशन शस्त्र" चलाया
गया है, जिसके अन्तर्गत परिक्षेत्र के अधीनस्थ जनपदों ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए
अपराधियों पर कड़ा प्रहार किया है। अभियान के दौरान 02 माह में परिक्षेत्र स्तर पर
अवैध शस्त्र के अन्तर्गत 563 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। फायरिंग प्रकरणों
में कुल 32 अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। शस्त्र लाईसेंस की शर्तो का
उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध लाईसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की जा रही है, जिसके
अन्तर्गत जनपद मेरठ द्वारा शस्त्र निरस्तीकरण के दो प्रस्ताव भेजे गए हैं। इसके अलावा
परिक्षेत्र के अधीनस्थ जनपदों में पड़ने वाली शस्त्र की सभी दुकानों का समय समय पर
सत्यापन किया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत परिक्षेत्र के जनपद मेरठ की थाना लोहियानगर
पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड करते हुए 13 अवैध पिस्टल निर्मित/अर्धनिर्मित
व 436 मैगजीन एवं अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार
किया गया। अभियान के दौरान ही थाना दौराला पुलिस द्वारा 05 हथियार तस्कर गिरफ्तार किये
गये, जिनके कब्जे से 09 अवैध तमंचे व 01 पिस्टल बरामद की गयी, इसी प्रकार जनपद बागपत
के थाना कोतवाली पुलिस एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा अभियान के अन्तर्गत
अवैध हथियारों की खरीद परोख्त करने वाले अन्तर्राजीय गिरोह के 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार
कर उनके कब्जे से 08 अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद किए गए।
हर्ष फायरिंग के प्रकरणों
में 18 अभियुक्त पकड़े
जनपद मेरठ ने ऑपरेशन की
शुरूआत से अब तक 217 अभियुक्तों को अवैध तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। फायरिंग/
हर्ष फायरिंग के प्रकरणों में 18 अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है, जनपद
बुलन्दशहर में 239 अभियुक्तों को अवैध तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया और फायरिंग
के प्रकरणो में 02 अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है।
61 अभियुक्त अवैध तमंचा,
कारतूस सहित गिरफ्तार
जनपद बागपत में 61 अभियुक्तों
को अवैध तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया और फायरिंग के प्रकरणों में 12 अभियुक्तों
के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है। जनपद हापुड़ में 46 अभियुक्तों को अवैध तमंचा कारतूस
के साथ गिरफ्तार किया गया है और फायरिंग के प्रकरणों में 03 अभियुक्तों के विरूद्ध
कार्यवाही की गयी है।
No comments:
Post a Comment