Breaking

Your Ads Here

Friday, April 11, 2025

15 वर्षीय किशोरी के साथ होटल में दुष्कर्म, आरोपी फरार

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ शहर में एक और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लिसाड़ीगेट क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी के साथ माधवपुरम के एक युवक ने दुष्कर्म किया।

आरोपी किशोरी को नौचंदी थाना क्षेत्र के एक होटल में ले जाता था। पीड़िता को पेट में दर्द हुआ। परिवार वाले उसे डॉक्टर के पास ले गए। जांच में पता चला कि किशोरी गर्भवती है। इसके बाद किशोरी ने परिवार को पूरी घटना बताई। पीड़िता के परिवार ने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपी के भाई को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here