Breaking

Your Ads Here

Monday, March 3, 2025

सपाइयों की सिटी मजिस्ट्रेट से तीखी बहस, डीएम को सौंपा ज्ञापन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सरधना में दलित दूल्हे की पिटाई के मामले में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम डॉ. वीके सिंह के मुख्यमंत्री की वीसी के लिए एनआईसी भवन जाने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें इग्नोर करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

सिटी मजिस्ट्रेट नवीन श्रीवास्तव ज्ञापन लेने पहुंचें। कार्यकर्ताओं ने उन्हें ज्ञापन देने से मना कर दिया। एडीएम राजस्व व वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी और एसीएम पंकज सिंह भी मौके पर आए। कार्यकर्ता डीएम को ही ज्ञापन देने पर अड़े रहे। कलक्ट्रेट परिसर का रास्ता अवरुद्ध होने पर एसीएम ने कार्यकर्ताओं को धरना स्थल पर बैठने को कहा। इसी दौरान एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह से पार्टी कार्यकर्ता शेरा जाट की तीखी बहस हो गई। एडीएम ने शेरा को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। हंगामे के बाद जिला अध्यक्ष के हस्तक्षेप से तीन-चार लोगों का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला। शेरा को हिरासत से छोड़ दिया गया। बाद में शेरा ने जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी पर प्रशासन से मिली भगत का आरोप लगाया। इस पर जिला अध्यक्ष और उनके समर्थक भड़क गए। दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here