Breaking

Your Ads Here

Thursday, March 6, 2025

पोस्टर बनाकर समाज में महिलाओं के स्वावलंबन स्वरूप को दर्शाया

 


डा. पूजा राय

नित्य संदेश, मेरठ। एक्विटी क्लब एवं एनसीसी इकाई के द्वारा सयुंक्त रूप में कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. किरण प्रदीप एवं 22 यूपी गर्ल्स बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल होपेन्द्र ठाकुर एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर रिजु रावत के निर्देशन में अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बेटी बचाओ एवं बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने "महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन" पर पोस्टर बनाकर समाज में महिलाओं के स्वावलंबन स्वरूप को दर्शाया।

राजनीति विज्ञान विभाग से अतिथि वक्ता अंजू ने छात्राओं का महिलाओं के कानूनी अधिकार विषय पर ज्ञानवर्धन किया। अंजू ने बताया कि समाज में सती प्रथा, बाल विवाह, दहेज हत्याएं जैसी अनेकों कुप्रथाएं विद्यमान थी। समाज में महिलाओं के उत्थान एवं विकास हेतु अनेकों प्रयास किए गए। संविधान द्वारा महिलाओं को समानता का अवसर, शिक्षा का अधिकार, समान कार्य हेतु समान वेतन, संवैधानिक उपचार का अधिकार प्राप्त है। कार्यक्रम को सफल बनाने में एक्विटी क्लब की सदस्य डॉ. कृति अग्रवाल, इकरा, उमरा का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here