Breaking

Your Ads Here

Wednesday, March 5, 2025

साइबर अपराध, महिला स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर हुआ व्याख्यान

 


डा. पूजा राय

नित्य संदेश, मेरठ। कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा श्रीराम सरस्वती शिशु मंदिर में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन महिलाओं में वित्तीय साक्षरता साइबर सुरक्षा मानवीय मूल्य स्वास्थ्य एवं पोषण इत्यादि विभिन्न विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सर्वप्रथम स्वयं सेविकाओं नेहा नागर, शगुन, भूमिका, प्राची, कनिष्का, मानसी, मुस्कान, खुशी, लेखिता आदि के द्वारा शिविर स्थल की साफ-सफाई की गई। इसके पश्चात पलक, दीपाक्षी, लेखिता, आकांक्षा के द्वारा सभी को दैनिक प्रार्थना, लक्ष्य गीत आदि कराया गया। तत्पश्चात स्वयंसेविका लेखिता एवं नेहा नागर के द्वारा सभी स्वयंसेविकाओं को योगाभ्यास एवं मेडिटेशन कराया गया। माही, वंशिका, आंचल, पूनम, रितु, खुशी, पलक के द्वारा शिविर स्थल में विभिन्न जगहों पर वॉल पेंटिंग की गई। शिविर के दूसरे एवं अंतिम चरण में अतिथि वक्ता के रूप में कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की समाजशास्त्र विभाग की प्रवक्ता प्रतिमा चौरसिया एवं गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्षा कालिंदी सिंह उपस्थित थी। शिविर में आंचल, सुबी, सोफिया, वंशिका, वर्णिका, शालू, मानसी, सविता, दीपाक्षी माही, साक्षी, प्राची, शैली कनिष्का,खुशी, वंशिका, कोमल सहित 50 स्वयंसेविकाओं ने भाग लिया। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा. पूजा राय के द्वारा किया गया। आयोजन में संजीव माहेश्वरी तथा सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here