Breaking

Your Ads Here

Wednesday, March 12, 2025

गांधी आश्रम से किया गया दांडी मार्च का शुभारंभ

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गांधी आश्रम से दांडी मार्च का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरबजीत सिंह कपूर (प्रबुद्ध समाजिक कार्यकर्ता) एवं गांधी आश्रम के मैनेजर संजीव कुमार सिंह द्वारा जिसका शुभारम्भ चरखा कात कर किया गया।

सरबजीत सिंह कपूर ने बताया कि गांधी जी और उनके स्वयं सेवकों ने दांडी मार्च यात्रा 12 मार्च 1930 को शुरू की थी। इसका मुख्य उद्देश्य था अंग्रेजों के ‘नमक कानून को तोड़ना’ गांधीजी ने साबरमती में अपने आश्रम से समुद्र की ओर चलना शुरू किया। आंदोलन की शुरुआत में 78 सत्याग्रहियों के साथ दांडी कूच के लिए निकले बापू के साथ दांडी पहुंचते-पहुंचते पूरा आवाम जुट गया था। लगभग 25 दिन बाद 6 अप्रैल 1930 ई. को दांडी पहुंचकर उन्होंने समुंद्रतट पर नमक कानून तोड़ा। दांडी मार्च में गांधी आश्रम के सचिव पृथ्वी सिंह रावत, अशोक पाण्डेय, वीरेंद्र सैनी, धुरूप यादव, विजय शुक्ला, शिवा नन्द राम, अजय प्रताप सिंह, धीरेन्द्र रावत, शिवा कुमार का रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here