Breaking

Your Ads Here

Friday, March 21, 2025

महानगर अध्यक्ष बनने पर रंजन शर्मा को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

 


राहुल गौतम

नित्य संदेश, मेरठ। कांग्रेस पार्टी ने जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की सूची जारी कर दी है। महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा और गौरव भाटी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। शुक्रवार को दोनों पदाधिकारियों के आवास पर कार्यकर्ता पहुंचते रहे। नए पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी।

गौरतलब है कि मेरठ से जिन गौरव भाटी को कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया गया है, वह बिजनौर से रालोद के सांसद चंदन चौहान की सगी बुआ के बेटे हैं। गौरव भाटी की मां इंदिरा भाटी मेयर का चुनाव लड़ चुकी हैं, मधु गुर्जर जब भाजपा के टिकट पर मेरठ में मेयर का चुनाव जीती थी, तब इंदिरा भाटी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव हार गई थी। इंदिरा भाटी बाबू स्व. नारायण सिंह की बेटी हैं। गौरव भाटी उनके नवासे लगते हैं। महानगर अध्यक्ष की बात करें तो कांग्रेस ने शहर विधानसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी रंजन शर्मा पर दांव खेला है, उनको महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। रंजन शर्मा पूर्व पार्षद भी रहे हैं। रंजन शर्मा मेरठ नगर निगम कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रहे हैं। हालांकि, विधानसभा चुनाव में वह जमानत नहीं बचा पाए थे।



मेरठ में कांग्रेस पार्टी की बात करें तो फिलहाल पार्टी पिछले कई चुनाव से हाशिए पर है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि 2027 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस कैसी तैयारी करती है। वहीं दिन भर दोनों पदाधिकारियों को बधाई देने वालों को तांता लगा रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here