Breaking

Your Ads Here

Friday, March 21, 2025

33 डिग्री के पार पहुंचा पारा, मई जैसी गर्मी का हुआ एहसास

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शुक्रवार को पारा 33 डिग्री के पार पहुंच गया। मई महीने जैसी गर्मी का अहसास रहा। तापमान बढ़ने के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। हालांकि, हवा की रफ्तार पर दिन भर ब्रेक लगा रहा। जिसके चलते गर्मी का अहसास बढ़ा रहा। दिन के तापमान में उछाल आ गया।

सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि शनिवार को कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। आने वाले दिनों में गर्मी का असर ओर भी बढ़ेगा। मार्च महीने में तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, हवा नहीं चलने से प्रदूषण के स्तर में भी बढ़ोतरी होने लगी है। मेरठ का एक्यूआई 145 दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस व रात का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आद्रता 70 व न्यूनतम आद्रता 22 दर्ज की गई।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here