Breaking

Your Ads Here

Tuesday, March 18, 2025

अंतरिक्ष से 9 महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स




नित्य संदेश एजेन्सी 
नई दिल्ली: नासा की जानी-मानी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विलमोर 9 महीने के अंतरिक्ष मिशन के बाद सुरक्षित धरती पर लौट आए। स्पेसएक्स का ड्रैगन फ्रीडम कैप्सूल उन्हें अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से लेकर आया और फ्लोरिडा के समुद्र में सफलतापूर्वक स्प्लैशडाउन किया।

कैप्सूल में सुनीता और बुच के अलावा दो अन्य अंतरिक्ष यात्री भी सवार थे। आज सुबह 3:27 बजे यह ड्रैगन कैप्सूल अमेरिका के फ्लोरिडा तट के पास समुद्र में उतरा। चार पैराशूट की मदद से कैप्सूल की स्पीड धीमी हुई और यह सुरक्षित लैंड हुआ। नासा की टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए रिकवरी वेसल से कैप्सूल को जहाज पर चढ़ाया, और जैसे ही दरवाजा खुला, सभी चारों अंतरिक्ष यात्रियों को बाहर निकाला गया। अद्भुत! ऐतिहासिक लम्हा! पूरी दुनिया देख रही थी इस सफल वापसी को!

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here