नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान द्वारा पंडित
प्यारे लाल शर्मा स्मारक में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। चेयरमैन तस्वीर सिंह
चपराना ने बताया कि नारी शक्ति सम्मान-2025 के लिए निर्णायक
मंडल द्वारा 51 महिलाओं का चयन हुआ है। इन महिलाओं को "नारी शक्ति सम्मान
2025" से 07 मार्च को आईएमए हाल में कार्यक्रम आयोजित करके सम्मानित किया
जाएगा।
चेयरमैन
तस्वीर सिंह चपराना ने बताया कि नारी शक्ति सम्मान-2025 के लिए 51 महिलाओं का चयन
निर्णायक मंडल द्वारा किया गया है। इन 51 महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की
पूर्व संध्या पर 07 मार्च को आईएमए हॉल मेरठ में सम्मानित किया जाएगा। "नारी
शक्ति सम्मान 2025" के निर्णायक मंडल के अध्यक्ष सरबजीत सिंह कपूर राष्ट्रपति
पदक से अलंकृत, डॉक्टर रेनू जैन,
प्रोफेसर डॉक्टर किरण प्रदीप, अर्शा जे बिलफ्रेंड, रितु मांगलिक ने बड़ी सूझबूझ से इस
चयनकार्य को संपन्न किया है। निर्णायक मंडल के अध्यक्ष राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरबजीत
सिंह कपूर ने बताया कि यह वह महिलाएं हैं जिन्होंने
क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल तथा अन्य क्रांतिकारी पर शोध कार्य, शिक्षा उत्थान, खेल,
चिकित्सा, व्यवसाय, कृषि, स्वच्छता, कला,
विज्ञान, प्रबंधन, समाज सेवा आदि के क्षेत्र में नारी
सशक्तिकरण हेतु उत्कृष्ट प्रेरणादायक कार्य किया है। प्रेस वार्ता में निर्णायक
मंडल के पदाधिकारी एवं डॉ. उमेश कुमार पटेल, प्रधानाचार्य संजीव कुमार नागर, इंजीनियर अनिल राणा, पूर्व इंस्पेक्टर चेतन सिंह धामा
आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment