Breaking

Your Ads Here

Wednesday, March 5, 2025

महिला नेतृत्व और सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं विषय पर हुआ विशेषज्ञों का व्याख्यान

 


अनम शेरवानी

नित्य संदेश, मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ व आंतरिक शिकायत प्रकोष्ठ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मनाए जा रहे साप्ताहिक कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत महिला नेतृत्व और सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं विषय पर विशेषज्ञों का व्याख्यान हुआ। विश्वविद्यालय में कार्यरत महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज, महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. अंजलि खरे, आंतरिक शिकायत प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. रीना विश्नोई ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. अंजलि खरे ने स्वागत भाषण प्रस्तुत कर कार्यक्रम के उद्देश्य से सभी को अवगत कराया। परिवार एवं समाज की जिम्मेदारी के साथ अपने स्वास्थ्य का भी महिलाओं को ध्यान रखना चाहिए। प्रतिदिन होने वाले कमर दर्द, सर दर्द एवं तनाव को नज़र अंदाज़ नही करना चाहिए। पौष्टिक आहार व व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने से महिलाएं हर जिम्मेदारी सशक्त होकर निभा सकती है। उक्त बातें महर्षि अरबिन्दो सुभारती कॉलिज एण्ड हॉस्पिटल ऑफ नैचुरोपैथी एण्ड योगिक साइंसेज की क्लीनिकल नेचुरोपैथी डॉक्टर अर्चना अनिल कुमार ने कहीं। सुभारती मेडिकल कॉलेज की प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. रेखा गुप्ता ने ब्रेस्ट कैंसर व सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक किया। सुभारती मेडिकल कॉलेज की प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. स्वाति शुक्ला ने मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता दी।

कार्यक्रम में महिला नेतृत्व के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिनमें नर्सिंग कॉलेज की डीन डॉ. गीता परवंदा, फिजियोथैरेपी की डीन डॉ. जैस्मिन आनन्दाबाई, क्रय विभाग की निदेशक लवली माहेश्वरी, स्वामी विवेकानन्द शोध पीठ की अध्यक्ष डॉ. मोनिका मेहरोत्रा, साइंस कॉलेज की कार्यवाहक डीन डॉ. रेनू मावी, लिंग संवेदीकरण प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. सारिका अभय, मैनेजमेंट कॉलेज से डॉ. निशा सिंह, होम साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. निष्मा सिंह, भाषा विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा शर्मा, परफार्मिंग आर्टस विभागाध्यक्ष डॉ. भावना ग्रोवर, वित्त अधिकारी स्वाति, महिला सुरक्षाकर्मी पूजा चौधरी, महिला सुरक्षा अधिकारी भावना व महिला सुरक्षा अधिकारी मेग्डीलेन, आंतरिक शिकायत प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. रीना विश्नोई, महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. अंजलि खरे को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन डॉ. अर्निका ने किया। अवार्ड समारोह का संचालन डॉ. अंशुल सक्सेना ने किया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस साप्ताहिक कार्यक्रम श्रृंखला के प्रभारी डॉ. वैभव गोयल भारतीय सहित विश्वविद्यालय के सभी संकाय व विभाग की महिला पदाधिकारी, शिक्षिकाएं आदि उपस्थित रही।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here