नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ
योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार, श्री मल्हू
सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज मटौर दौराला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ में
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली के साथ किया गया, जिसका प्रारंभ सिद्धांत शर्मा
जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर नीरा फाउंडेशन
की ओर से एक सेल्फी प्वाइंट तैयार किया गया, जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के एक
दशक के दौरान होने वाली समस्त उपलब्धियां को दर्शाया गया। संगोष्ठी की शुरुआत डॉक्टर
मुकेश शिवालय ने दीप प्रज्वलित करके की। सारथी संस्था की अध्यक्ष कल्पना पाण्डेय ने
बच्चियों को गलत होने पर चुप न बैठें उसका विरोध करें, साथ ही गुड टच बैड टच के बारे
में जागरूक किया। साथ ही रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रधानाचार्या डॉक्टर
नीरा तोमर ने सभी अतिथियों का पगड़ी पटका और फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

No comments:
Post a Comment