Breaking

Your Ads Here

Thursday, February 13, 2025

दिल्ली में प्रवेश वर्मा को मुख्यमंत्री बनाने की मांग

 


अनीस खान

नित्य संदेश, जानी खुर्द। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त देकर भाजपा की जीत की खुशी में ग्राम प्रधान वेदपाल फौजी व उनके समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

प्रधान वेदपाल फौजी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को करारी शिकस्त देने वाले पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाए जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रवेश वर्मा दिल्ली को दुनिया की सबसे अच्छी राजधानी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस मौके पर वेदपाल फूफी, सेंसरपाल, तुलसी, रामबीर चौधरी, विनोद, हरेंद्र, नेपाल, सतीश, विजयपाल, मिंटू, राजू, अंकुश चौधरी आदि प्रमुख रूप से थे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here