नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ
योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी के
दिशा निर्देशानुसार, राजकीय बालिका कन्या इंटर कॉलेज किठौर, जनता इण्टर कॉलिज खरखौदा
व गुरुकुल सर्वोदय इण्टर कॉलिज पांचली में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना
के अंतर्गत समस्त छात्राओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाएं
जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई, स्पॉन्सरशिप
योजना मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, सामान्य निराश्रित महिला पेंशन योजना, चाइल्ड लाइन
एवं वन स्टॉप सेंटर के कार्य प्रणाली उनसे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी समस्त
छात्र छात्रओ को जागरूक किया गया। सभी हेल्पलाइन नंबर्स 181, 1090, 1076, 112,108 चाइल्ड
हेल्पलाइन नंबर 1098 तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में जानकारी
दी गई, साथ ही एन्टी रोमियो की टीम द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान
किया गया। कार्यक्रम में निबंध, कविता, पोस्टर, रंगोली एवं कार्ड प्रतियोगिता का आयोजन
किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाली छात्राओं को मोमेंटो देकर
सम्मानित किया गया। छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

No comments:
Post a Comment