अनम शेरवानी
नित्य संदेश, मेरठ। स्वामी
विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय में आगामी 27 एवं 28 फरवरी को दो दिवसीय मेगा जॉब
फेयर का आयोजन क्षेत्रीय रोज़गार कार्यालय के तत्वावधान में होने जा रहा है।
मेगा जॉब फेयर के संयोजक
व ट्रेनिंग प्लेसमेंट एवं इंडस्ट्री इंटरफेस डिपार्टमेंट के डायरेक्टर अमित कुमार वर्मा
ने मेगा जॉब फेयर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों को
रोजगार से लाभान्वित करने हेतु आगामी 27 व 28 फरवरी को दो दिवसीय महारोजगार मेले का
आयोजन किया जा रहा है। मेगा जॉब फेयर में लगभग
100 से अधिक प्रतिष्ठित कम्पनियां विद्यार्थियों का चयन करने आएंगी। उन्होंने बताया
कि ट्रेनिंग प्लेसमेंट एवं इंडस्ट्री इंटरफेस डिपार्टमेंट द्वारा विद्यार्थियों को
रोजगार से जोड़ने निरन्तर प्रयास कार्य किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि इस मेगा जॉब
फेयर की विशेषता कंपनी एवं प्रतिभागी विद्यार्थी का सीधा संपर्क होने के साथ प्रमाणिकता
एवं विश्वसनीयता है।

No comments:
Post a Comment