Breaking

Your Ads Here

Saturday, February 15, 2025

रमजान माह में सफाई, बिजली-पानी, सड़कों की मरम्मत व पुलिस व्यवस्था कराए जाने की मांग

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उप्र कार्य समिति के सदस्य काजी शादाब ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के राज्य मंत्री एडवोकेट जॉर्ज कुरियन को पत्र लिखा है। रमजान माह में सफाई, बिजली-पानी, सड़कों की मरम्मत व पुलिस व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।

भाजपा नेता काजी शादाब ने बताया कि रमज़ान का महीना 01/02 मार्च से शुरू हो रहा है। यह निश्चित रूप से मुसलमानों के लिए इबादत का बहुत बड़ा महीना है। रमज़ान के महीने में सभी मुसलमान इबादत करते हैं। उप्र के जनपद मेरठ के समस्त शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मस्जिद परिसर के आस-पास साफ-सफाई व सहरी, इफ्तार के समय नियमित रूप से बिजली / पानी की आपूर्ति तथा मस्जिदों के पास स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कराया जाना तथा मस्जिदों के आस-पास क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराया जाना बहुत ही आवश्यक है। बताया कि रमजान के महीने में प्रत्येक रात्रि को तरावीह की नमाज अदा की जाती है तथा मुस्लिम क्षेत्रों के बाजार पूरी रात खुले रहते है, जिस कारण से मस्जिदों तथा बाजारों में काफी भीड़ रहती है।

मस्जिदों के आस-पास तथा बाजारों में पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए, ताकि कोई अप्रिय घटना घटित न हो। इफ्तार व सहरी के समय प्रशासन द्वारा सायरन बजाये जाने की व्यवस्था भी की जाये, इसके साथ ही प्रशासन द्वारा मुस्लिम इलाकों में खाने-पीने की दुकानों को रातभर खोलने की इजाजत दी जाए। जिलाधिकारी को निर्देशित कर रमजान माह के मौके पर समस्त व्यवस्थाएं सूचारू रूप से सुनिश्चित कराए जाने की गई।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here