Breaking

Your Ads Here

Saturday, February 15, 2025

दो बहनों पर चाकुओं से हमलाा, आरोपी को पुलिस ने छोड़ा

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। घर में घुसकर युवकों ने दो बहनों पर चाकुओं से हमला कर दिया। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन बाद में छोड़ दिया। पीड़ित भाई ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

थाना देहली गेट क्षेत्र के खैर नगर छतरी वाला पीर निवासी मोहम्मद तस्लीम पुत्र मोहम्मद इशाक ने बताया कि 13 फरवरी की दोपहर वह अपनी बहन अर्शी व सीमा के साथ घर पर था, तभी इरफान व जावेद पुत्रगण सलीम निवासी गली कुरैशियान तथा बंटी उर्फ तनवीर पुत्र हाजी शफीक आए और उसके साथ गाली गलौच करने लगे। बहन अर्शी व सीमा के मना करने पर इरफान व जावेद ने जान से मारने की नियत से चाकू से वार कर दिया। अर्शी की आंख के ऊपर व सीमा के सिर पर चाकू से वार किए, हमले में दोनों बहनें बहन घायल हो गयी। शिकायत थाना देहली गेट में दी, पुलिस मेडिकल के लिये उन्हें प्यारे लाल अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस द्वारा जावेद को पकड़ लिया गया, परन्तु उसे अगले दिन ही छोड़ दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here