-जबरन कराया धर्म परिवर्तन,
पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत
शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। बिहार के युवक ने अपने परिवार संग मिलकर शास्त्री नगर निवासी युवती को प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन करा दिया। आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया गया है, इस संबंध में एसएसपी से शिकायत की गई है। एसएसपी ने थाना नौचंदी पुलिस को जांच के आदेश दिए है।
शास्त्री नगर निवासी युवती
ने बताया, वह केयर टेकर है, कुछ दिन पूर्व उसकी मुलाकात जाहिद नवाज निवासी बिहार से
हुई, जिसने खुद का नाम जयदेव बताया। उसे धोखे से झांसे में लिया, शादी करने की बात
कही और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोप लगाया कि अश्लील विडियो बनाकर धमकाता रहा,
जब उसे मालूम हुआ कि जयदेव मुस्लिम है और उसका असली नाम जाहिद नवाज है, इसका विरोध
किया तथा साथ रहने से मना कर दिया। तब जाहिद ने उसे जबरदस्ती व धोखे से बन्धक बना लिया।
युवती ने आरोप लगाया कि जाहिद की मां वाहिदा खातून, भाई राहत फतेह अली खान, बहनें लकिया
खातून, जन्नतून खातून, नाहिदी खातून, जैनुल निवासी भगवा कालीदासपुर भगुवा बरसोइघाट
कटिहार ने उससे जबरन कलमा पढ़ाकर धर्म परिवर्तन करा दिया और उसका नाम भी बदल दिया।
विरोध करने पर इन लोगों ने मौलवी के साथ मिलकर मारपीट की, अश्लील हरकतें की। अब तक
उससे ब्लैकमेल करके लगभग 20 रुपये हड़प चुके है। राहत फतह अली जान से मारने की धमकी
देकर उससे दुष्कर्म कर चुका है। युवती ने बताया कि जाहिद ने धर्म परिवर्तन करके उसको
ठगा है, निकाहनामा फाड़कर उसको तलाक देकर पुणे (महाराष्ट्र) भाग गया और वहां पर दूसरा
निकाह कर लिया। आधा दर्जन लोगों को नामजद करते हुए युवती ने एसएसपी से कार्रवाई की
मांग की है।

No comments:
Post a Comment