Breaking

Your Ads Here

Saturday, February 15, 2025

6 मार्च को होगा श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट का कार्यक्रम, 7 कमेटियां बनाई

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट के कार्यालय का उद्धाटन शनिवार को किया गया। महामंत्री गिरीश कुमार बंसल ने 6 मार्च के कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक, वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राधा मोहनदास अग्रवाल होगें, कार्यक्रम के लिए 7 आयोजन कमेटियां बनाई गई है।  

विनीत अग्रवाल शारदा ने अपने साथ सह संयोजक में जयप्रकाश अग्रवाल बिल्डर, अरविंद अग्रवाल को नियुक्त किया है, कमेटियों के सभी नामों की घोषणा की और कार्यक्रम में विस्तृत रूप से कार्य करने के लिए सभी को कार्य वितरित किया गया, इसके अतिरिक्त उपस्थित सभी ट्रस्टियों ने कार्यक्रम में संख्या बढ़ाने पर जौर देते हुए यह भी निर्णय लिया कि प्रत्येक ट्रस्टी 50-50 परिवारों को लेकर आएगा। कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए मेरठ, सहारनपुर एवं मुरादाबाद मंडल के सभी जिलों में सम्पर्क किया जाएगा। धर्म प्रेमियों को कार्यक्रम में आने के लिए निमंत्रित किया जाएगा, कार्यक्रम भव्य एवं विधिविधान के साथ सम्पन्न होगा। उद्धाटन के अवसर पर सुरेश गुप्ता, ऋषि अग्रवाल, अश्वनी गुप्ता, जयप्रकाश अग्रवाल, संजीव गुप्ता, मुकेश सिंघल, अशोक चौधरी, अनुराधा, राहुल, पुंल्कित अग्रवाल, अजय गोयल, मुकेश गुप्ता, इंदर गर्ग आदि उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here