Breaking

Your Ads Here

Sunday, February 9, 2025

रॉयल किंग शास्त्री नगर ने जीता क्रिकेट मैच

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। तीसरा महावीर सिंह त्यागी मेमोरियल कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी व राज्यसभा सांसद) के द्वारा किया गया।

आईटीआई साकेत में तीसरा महावीर सिंह त्यागी मेमोरियल कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन रविवार को डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई के द्वारा किया गया। पहला मैच लेमफॉर्ड बायोटेक व रॉयल किंग्स शास्त्री नगर के बीच में खेला गया, जिसमें लेमफॉर्ड बायोटेक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 132 रन बनाए। रॉयल किंग शास्त्री नगर की तरफ से दीपक तोमर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए। जवाब में रॉयल किंग शास्त्री नगर ने 16 ओवर और दो गेंद में इस टारगेट को पूरा कर लिया। मैन ऑफ़ द मैच दीपक तोमर को दिया गया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में ओएमआर, अमेरिकन सोलर, अमेरिकन इंस्टिट्यूट मोदीपुरम, प्रगति कोचिंग इंस्टिट्यूट, आनंद फ्रेश चिकन, भुज बिरयानी का सहयोग रहेगा। आयोजक सचिव क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया, सोमवार को दूसरा मैच अमेरिका क्रिकेट क्लब और डीएमसी के बीच में खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here