अंकित जैन
नित्य संदेश, मुजफ्फरनगर। ग्रेन चैंबर
पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में 2 से 8 साल तक के बच्चों के खेल दिवस का भव्य आयोजन किया
गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक विनोद संगल, उपाध्यक्ष महेश कुमार, आशा संगल, शशि
गर्ग, डायरेक्टर डॉ. एम. के. गुप्ता, प्रधानाचार्य आज़ादवीर, हेडमिस्ट्रेस जूनियर विंग
ममता चौहान एवं काउंसलर कंचन सोनी व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। प्रतियोगिताएं छह ग्रुप
में आयोजित की गई| जिनमें दो से 8 वर्ष तक के बच्चों ने प्रतिभाग लिया।
ग्रुप ए में दो से तीन साल तक के बच्चों
ने मैंगों रेस में प्रथम स्थान कबीर, द्वितीय स्थान नित्या पहिवल और तृतीय स्थान मिशिका
अनेजा ने प्राप्त किया। ग्रुप बी में तीन से चार साल तक के बच्चों ने फ्रोग रेस में
प्रथम स्थान, वेदांश चौधरी द्वितीय स्थान, पालकी और तृतीय स्थान शिवाय नामदेव ने प्राप्त
किया और साइकिल रेस में प्रथम स्थान अयंश वर्मा, द्वितीय स्थान अनुष्का वर्मा और तृतीय
स्थान दिव्यांश ने प्राप्त किया। ग्रुप सी में चार से पांच साल तक के बच्चों ने बैलून
रेस में प्रथम स्थान स्वेतांश, द्वितीय स्थान गौरिक तायल और तृतीय स्थान आन्या राणा
ने प्राप्त किया। सीडलिंग रेस में प्रथम स्थान गुरबानी बघा, द्वितीय स्थान विहान आन्या
राणा और तृतीय स्थान अमायरा ने प्राप्त किया।
ग्रुप डी में 5 से 6 साल तक के बच्चों
ने 3 लैग्ड रेस में प्रथम स्थान काव्या, नव्या, द्वितीय स्थान मालव तायल, कार्तिक और
तृतीय स्थान मिष्टी जैन, राघव जैन ने प्राप्त किया। ग्रुप ई में 6 से 7 साल तक के बच्चों
ने शेक रेस में प्रथम स्थान अधिराज, द्वितीय स्थान अंश जैन और तृतीय स्थान क्रिदेय
अनेजा ने प्राप्त किया और वन लैग रेस में प्रथम स्थान अधिराज, द्वितीय स्थान अंश जैन
और तृतीय स्थान ईशान गर्ग ने प्राप्त किया ग्रुप एफ में 7 से 8 साल तक के बच्चों ने बैलेंसिंग रेस में
प्रथम स्थान दित्या शर्मा द्वितीय स्थान ओजस्वी गुप्ता और तृतीय स्थान गर्व पंवार ने
प्राप्त किया और कंगारू रेस में प्रथम स्थान अक्षि जैन द्वितीय स्थान गर्व पंवार और
तृतीय स्थान क्रिदय ने प्राप्त किया और विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित
किया गया । अभिभावकों ने भी रेस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया बैलेंसिंग रेस में प्रथम स्थान
नूतन रानी और द्वितीय स्थान पूजा देवी ने प्राप्त किया और कोयन रेस में प्रथम स्थान
विशान्त ने प्राप्त किया |
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य
आज़ादवीर और हेडमिस्ट्रेस ममता चौहान ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि
खेलों से बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास होता है इससे उनका स्वास्थ्य ठीक रहता है
वह रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है । खेलों से बच्चों का मनोरंजन भी होता है और उन्हें
समूह में काम करने की प्रेरणा भी मिलती है अतः बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए खेलकूद
का बहुत महत्व है। अंत में प्रधानाचार्य आज़ादवीर ने सभी अभिभावकों व शिक्षकों का आभार
व्यक्त किया | सभी अध्यापकों एवं अन्य कर्मचारीगणों का अथक प्रयास सराहनीय रहा। मंच
का संचालन रश्मि पालीवाल और रुचि रानी ने किया।

No comments:
Post a Comment