अशोक कुमार
नित्य संदेश, मेरठ। शनिवार को कैंट स्थित श्री बिल्वेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण जगन्नाथ मंदिर परिसर में पूरे उत्साह और पूरे जोश के साथ अन्नकुट श्री गोवर्धन उत्सव मनाया गया हैं।
यह समारोह श्री भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर समिति ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें समिति अध्यक्ष गणेश दत्त शर्मा, महामंत्री राशि शर्मा और मुखिया सेवक कैंट बोर्ड पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश गोयल सहित आयोजकों व देखभाल करने वाले श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ के मंदिर में 56 प्रकार की सब्ज़ी व पूरी हलवा का प्रसाद बनाया गया। इस अवसर पर गोवर्धन महाराज की महाआरती मंदिर के पुजारी गणेश दत्त शर्मा व पुजारी विष्णु दत्त शर्मा द्वारा की गई। तदोपरांत भगवान को भोग लगाकर प्रसाद भक्त जनों में वितरण किया गया। अन्नकुट का उत्सव हर्ष उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस मौके पर प. गणेश दत्त शर्मा ने बताया, श्री भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर समिति ट्रस्ट आप सभी का आगे होने वाले उत्सवों में स्वागत करती है तथा धर्म की भावना बढ़ाने का कार्य करती रहेगी, वहीं सभी को अन्नकुट श्री गोवर्धन उत्सव की शुभकामनाएं दी। अन्नकुट का उत्सव जगन्नाथ मंदिर में सभी भक्तों और सेवकों के सहयोग से मनाया गया।
No comments:
Post a Comment