Breaking

Your Ads Here

Saturday, November 2, 2024

काऊ सेंचुरी में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पर्व



अंकित जैन
नित्य संदेश, मुजफ्फरनगर। पुरकाजी ब्लॉक के तुगलकपुर गांव में बनी देश की सबसे बड़ी काऊ सेंचुरी में श्री गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गोवर्धन महाराज की मंत्रोच्चार से पूजा करने के साथ ही गाय पूजन किया गया और गायों को मिष्ठान खिलाया गया।

तुगलकपुर गांव स्थित काऊ सेंचुरी में गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान मुख्य अतिथि रहे। काऊ सेंचुरी का संचालन कर रही संस्था श्री गोवर्धन गौ सेवा समिति के अध्यक्ष कुश पुरी ने विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ अपनी पत्नी अंशु पुरी, सचिव विपुल भटनागर के साथ गाय के गोबर से बनाए गए श्री गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना की। गोवर्धन पूजा में रियल स्टेट से जुड़े अमित चौधरी, समिति के सचिव विपुल भटनागर, वरिष्ठ पत्रकार अरविंद भारद्वाज, जिला पंचायत सदस्य रजत कुमार, दिल्ली से विशेष रूप से कॉऊ सेंचुरी देखने आए तारेश सिंह, नवीन कोहड़, सरदार अर्जुन सिंह आदि शामिल रहे। 

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान, अध्यक्ष कुश पूरी सचिव विपुल भटनागर समेत सभी पदाधिकारी व उपस्थित लोगों ने काऊ शेड में जाकर गायों को मिष्ठान खिलाया। बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों से पूर्व में केंद्रीय राज्य मंत्री रहे डॉक्टर संजीव बालियान और संचालन कर रही श्री गोवर्धन गौ सेवा समिति के पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं के संबंध में सुझाव भी लिए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here