Breaking

Your Ads Here

Saturday, November 2, 2024

रॉयल गरूड़ व मेरठ सुपर किंग्स ने जीते अपने अपने मैच


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। स्थानीय आईटीआई सकेत के मैदान पर द्वितीय महावीर सिंह त्यागी मेमोरियल कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में आज दो मैच खेल गए।

पहला मैच रॉयल गरूड़ और ओसियन टाइटंस  के बीच खेला गया, ओसियन टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुक्सान पर 162 बनाए। ओसियन टाइटंस की तरफ से भूरा ने 39 रनस बनाए व सर्वेश कुमार ने 30 रनस का योगदान किया। रॉयल गरूड़ की तरफ ईशान रस्तोगी ने 3 और अंकित व सभ्य कांत ने 2-2 विकेट लिए।
जवाब में रॉयल गरूड़ ने निर्धारित 19 ओवर में 4 विकेट पर 163 रनस बना कर मैच जीत लिया। रॉयल गरूड़ की और सीए आलोक शर्मा ने 56 व निखिल तोमर ने 50 रनों का योगदान दिया। ओसियन टाइटंस की ओर से आदविक ने 2 विकेट लिए। प्लयेर ऑफ द मैच ईशान रस्तोगी, बेस्ट बॉलर आदविक, बेस्ट बैट्समैन सी ए आलोक शर्मा को दिया गया।

दूसरा मैच टेक टाइटंस व मेरठ सुपर किंग्स के बीच हुआ। 
मेरठ सुपर किंग्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 269 रन बनाए। मेरठ सुपर किंग्स की ओर से सनी भाटी ने 119 व शिवम चौधरी ने 68 रनस का योगदान दिया। टेक टाइटंस की ओर से अमित शर्मा, अमित त्यागी वा अंकित गोयल ने 1-1 विकेट लिए। जवाब में टैक टाइटंस ने 15.2 ओवर में 79 रनस ही बनाए। टैक टाइटंस की ओर से अंकित गोयल ने 19 रनस का योगदान दिया। मेरठ सुपर किंग्स की ओर से उमर साफी, शिवा त्यागी व योगेश महली ने 3-3 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच सनी भाटी, बेस्ट बॉलर उमर साफी, बेस्ट बैट्समैन शिवम चौधरी को दिया गया।

आज के मुख्य अतिथि अतहर अली (क्रिकेट कोच) मौजूद रहे। उन्होंने खिलाडियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।टूर्नामेंट को सफल बनाने ओएमआर मार्केट रिसर्च, प्रगति इंस्टीट्यूट, ब्लॉसम स्कूल और महावीर स्पोर्ट्स इंडस्ट्री, स्पोर्ट एक्स, मेरठ ऑप्टिकल्स और दी आनंद फ्रेश चिकन का सहयोग रहा

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here