नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आनन्द हास्पिटल में विश्व स्तन कैसर दिवस के अवसर पर एक कार्यशाला का आयोजन श्रीराम सभागार मे किया गया, जिसमे अस्पताल के कैंसर विभाग की चिकित्सक डा० श्वेता अग्रवाल ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा, स्तन कैसर में बीमारी से ज्यादा जागरुकता अति महत्वपूर्ण है। प्रारम्भिक स्तर पर ही विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाये, जिससे प्रारिम्भक स्तर पर ही उसकी रुकथाम की जा सके। इस कार्यशाला में उन 23 कैसर मरीजो को आमन्त्रित किया गया, उनकी सफलतापूर्वक इलाज की कहानी को कार्यशाला मे सुनाया गया, किस प्रकार उन्होने अपनी हिम्मत एवं साहस से इस बीमारी पर विजय प्राप्त की। इस कार्यशाला मे उनको प्रोत्साहित करने हेतू खेल एवं प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। जिनका इलाज सफलतापूर्वक किया गया है। डा. एन०पी०सिह वरिष्ठ फिजिशियन, डा. चारु बत्रा, डा. विनीत बंसल, डा. पुनीत भार्गव, डा. अंकिता सिंह, डा. नितिका अग्रवाल, डा. सरिता यादव, डा. आलोक शर्मा भी भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनन्द अस्पताल की निदेशक प्रबन्ध मीना आनन्द एवं संचालक मधुलिका बंसल ने किया।
कार्यशाला के सत्र को सम्बोधित करते हुऐ अमृषि आनन्द ने बताया कि हमे अपने खानपीन, रहनसहन, तनाव तथा आधुनिक जीवन शैली से मे बदलाव करके बिना किसी भय के अपनी परेशानी को अपने परिवार से सलाह करके योग्य चिकित्सक की राय से इस समस्या को काफी कम किया जा सकता है। मरीज तनावग्रस्त हो जाता है। जिससे उनको बचना चाहिए इस अवसर पर, अस्पताल के निदेशक गौतम आनन्द, डा० सुचिता काम्बोज, मुनेश पण्डित, सरिती त्यागी, रिया, नीटू नागर, अजीत मोतला, गीता, रिया, मधु, मुख्य रुप से उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment