Breaking

Your Ads Here

Tuesday, October 15, 2024

आईटीआई व ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने जीते अपने अपने-मैच

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में मंगलवार को 13वें ऑल इंडिया विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सीनियर वर्ग के दो मैच हुए। इसमें आईटीआई और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने अपने अपने मैच जीते। सीनियर वर्ग में टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन रजनीश कौशल ने किया। 

पहले मैच में आईटीआई क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 208 रन बनाए। इसमें वासु ने 47, राज ने 40 व साद ने 39 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में यामी क्रिकेट एकेडमी की ओर से तलहा और जैद ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यामी स्पोर्ट्स की टीम ने 18.4 ओवर में 178 रन बनाए। इसमें सोमिल ने 49,फईम ने 42 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में अभिषेक ने 5 व प्रशांत ने 3 विकेट लिए। आईटीआई ने 30 रनों से मैच जीता। 

दूसरे मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 180 रन बनाए। इसमें फारिस ने 48, तुषार ने 41, अश्वित ने 40 और रोनिक ने 38 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में जीटीबी की ओर से प्रियांशु राजपूत ने 2 और गगन ने 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी की टीम 20 ओवर में 175 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से आशुतोष ने 44, प्रियांशु ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में आदित्य ने तीन, वंश ने तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच अभिषेक व फारिस रहे। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि आज दो मैच खेले जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here