Breaking

Your Ads Here

Tuesday, October 15, 2024

आंदोलन के बावजूद किसान और मजदूरों का उत्पीड़न हो रहा: ठा. पूरन सिंह

उत्पीड़न के विरुद्ध 23 अक्टूबर को 14 जिलों के किसान मेरठ कमिश्नरी पर करेंगे बड़ी महापंचायत

अशोक कुमार 
नित्य संदेश, मेरठ। मंगलवार को बाउंड्री रोड स्थित होटल 22बी में किसान मजदूर संगठन द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गयी, जिसमे आगामी 23 अक्टूबर को मेरठ कमिशनरी पर आयोजित होने वाली किसान मजदूर अधिकार महापंचायत की जानकारी दी गयी। 

पत्रकारो से वार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कहा,  लगातार आंदोलन के बावजूद किसान और मजदूरों का उत्पीड़न हो रहा है। किसानो को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, बिजली के नये मीटर से किसान मजदूर वर्ग में एक डर का माहौल है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ सेवाएं चरमरा चुकी है और ऐसे अनेक मुद्दे है जिन्हे लेकर किसान और मजदूर बुरी तरह त्रस्त है। उन्होंने बताया, इन्हे मुद्दों को लेकर किसान मजदूर संगठन आगामी 23 अक्टूबर को 14 जिलों के किसानो को लेके मेरठ कमिशनरी पर एक बड़ी महापंचायत करने जा रहा है।

प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय महासचिव ललित राणा, अनु मालिक, प्रदेश महासचिव कुंवर धीरज सिंह, अंशुल तोमर, विजय राघव, अनिल तोमर, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह प्रमुख, विकास रावत एडवोकेट, डॉ श्याम सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here