Breaking

Your Ads Here

Tuesday, October 15, 2024

समाजशास्त्र विभाग द्वारा किया गया विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। शहीद मंगल पांडेय राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग द्वारा एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में डा. देवेंद्र तोमर (प्रोफेसर- समाजशास्त्र विभाग, जाट कॉलेज, बड़ौत) ने ‘समाजशास्त्र विषय की उपयोगिता और प्रासंगिकता ’ विषय पर छात्राओं को संबोधित किया। 
डा. देवेंद्र तोमर ने छात्राओं को समाजशास्त्र विषय की उपयोगिता और आज के समय में समाजशास्त्र विषय की प्रासंगिकता बताते हुए घटनाओं को समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण से देखने पर विशेष बल दिया। समाजशास्त्र को एक महत्वपूर्ण विषय मानते हुए विभिन्न क्षेत्रों में इसकी उपयोगिता का भी आपने विश्लेषण किया । छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाओं को भी प्रस्तुत किया जिसके उत्तर मुख्य वक्ता ने दिए । आयोजित व्याख्यान का संयोजन और संचालन प्रो. लता कुमार किया। इस आयोजन में एम ए समाजशास्त्र विषय की छात्राओं 30 छात्राएँ उपस्थित रहीं।
 महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने समाजशास्त्र विभाग द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। समाजशास्त्र विभाग से प्रो. गीता चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here