राहुल गौतम
नित्य संदेश, मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में चल रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अलका चौधरी के संरक्षण में सड़क सुरक्षा विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रोड सेफ्टी क्लब की सदस्य छात्राओं तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्षा कालिंदी सिंह उपस्थित थी। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली समस्त छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार वितरित किए तथा सड़क सुरक्षा नियमों के विषय में छात्राओं को अवगत कराया, यातायात नियमों के विषय में छात्राओं से प्रश्न भी पूछे तथा छात्राओं को जागरूक किया। प्रतियोगिता का आयोजन रोड सेफ्टी क्लब की समन्वयक डॉ पूजा राय के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में रोड सेफ्टी क्लब की सदस्य छात्राएं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाएं मौजूद थी।
No comments:
Post a Comment