Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 16, 2024

श्री हनुमान की शोभा यात्रा का सदर धर्मपुरी में गोरक्षनाथ सेवकों ने किया स्वागत

अशोक कुमार 
नित्य संदेश, मेरठ। हनुमान जी की शोभा यात्रा के मुख्य डोले पर विराजमान संकट मोचन हनुमान जी को गोरक्षनाथ अखाड़े/गुरु परिवार के सेवकों ने आरती कर हनुमान बाबा को चोला चढ़ाया तथा लड्डू का भोग लगाकर आशिर्वाद लिया। राम भक्त हनुमान के नारों से सदर के विभिन्न इलाके गुंजायमान हो गए।
      
बुधवार देर रात सदर धर्मपुरी में गुरु परिवार/गोरक्षनाथ सेवकों ने श्री हनुमान की शोभा यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यात्रा आयोजक महामंत्री पारस खंडूजा ओर मुख्य संयोजक ललित अग्रवाल रहे, शोभा यात्रा सदर बाजार स्थित श्री सिद्धबलि हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई। यात्रा को मंदिर प्रांगण से हर्षो उल्लास के साथ निकाली गई। जिसमें आकर्षक झांकियो का श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। श्री हनुमान की यात्रा सदर क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से होती हुई देर रात धर्मपुरी गुरु गोरखनाथ अखाड़े पर पहुंची। इस अवसर पर गुरु परिवार एवं गुरु सेवक गौरव और अभिषेक ने अनेक झांकियो पर पुष्प वर्षा कर मुख्य डोले पर विराजमान श्री राम भक्त हनुमान जी को भोग लगाकर आरती व फूल माला, चोला चढ़ाया और आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व महाकाली का जोरदार स्वागत करते हुए गुरु परिवार आवास पर पूजा आरती की ओर उनका आशिर्वाद लिया। स्वागतकर्ता करन, काजल, सुमित कुमार, राहुल ठाकुर, अतुल गर्ग, देवांश (जैन कचौड़ी वाले) राहुल बैंस आदि भक्त लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here