शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। जाकिर कालोनी में बारिश से तीन मंजिला भवन जमींदोज हो गया। इसमें एक ही परिवार के 15 लोग दब गए। रविवार सुबह तक सभी लोगों को निकाला जा चुका था, जिनमें से 10 लोगों के मौत होने की पुष्टि जिला प्रशासन ने की है।
कई दिनों से लगातार पड़ रही बारिश के दौरान शनिवार को लोहिया नगर क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। लगभग 50 साल पुराना तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। एक ही परिवार के 15 लोग और दर्जनों मवेशी मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद एडीजी से लेकर जिले के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो गई। लोगों को मलबे से निकाल लिया गया है। डीएम ने हादसे में 10 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। जिला सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मलबे में दबे लोगों को निकाला जा चुका है। इनमें 10 लोगों की मौत हो गई है।
मरने वालों के नाम
साजिद (40),
सानिया पुत्री साजिद(15),
सिमरा पुत्री शहजाद(1.5),
साकिब पुत्र साजिद (11),
रीज़ा पुत्री साकिब (7)
नफ्फो पत्नी अल्लाहुद्दीन (63),
फरहाना पत्नी नदीम(20),
अलीसा पत्नी नईम18),
आलिया पुत्री आबिद (6)
रिमशा पुत्री नईम (6) हैं।
जाकिर कॉलोनी गली नंबर सात में 90 साल की बुजुर्ग महिला नफो उर्फ नफीस का 300 गज में तीन मंजिला मकान है। बताया जाता है कि यह मकान लगभग 50 साल पुराना है। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर नफो के बेटे डेयरी चलाते हैं। जबकि, ऊपर की दो मंजिलों पर नफो के बेटे साजिद, पत्नी सायमा, नईम पत्नी अलीशा, 5 वर्षीय बेटी रिमशा, नदीम पत्नी फरहाना, 2 वर्षीय बेटा हमजा, शाकिर पत्नी साहिबा समेत 15 लोग रहते हैं।
हादसे के बारे में
क्षेत्रवासियों के मुताबिक शनिवार शाम करीब 4:30 बजे यह मकान अचानक भरभरा कर जमींदोज हो गया। तेज धमाके के साथ इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। जानकारी के बाद थाना पुलिस से लेकर एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर, आईजी नचिकेता झा, कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, डीएम दीपक मीणा और एसएसपी विपिन ताडा सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची।
पुलिस ने क्षेत्रवासियों की मदद से मलबे को हटाने का काम शुरू किया। संकरी गलियों के चलते जेसीबी और एंबुलेंस भी मौके पर नहीं पहुंच सकी। लगभग पांच घंटे चली कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबी साजिद की पत्नी सायमा, महिला नफो उर्फ नफीस समेत सात लोगों को निकाला गया। साजिद (40) और उसकी दो पुत्री सानिया, रीजा और पुत्र साकिब समेत छह लोगों की मौत हो गई। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। बताया गया कि मलबे में नफो का पूरा परिवार और डेयरी में पलने वाले लगभग 30 से अधिक मवेशी दब गए। एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुटी थी।
बारिश से प्रभावित हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसे के बाद लगातार पड़ रही बारिश रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा बनी रही। एक तरफ जहां संकरी गलियों के कारण घटनास्थल पर रेस्क्यू के लिए जेसीबी सहित तमाम तरह के पर्याप्त संसाधन नहीं पहुंच सके। वहीं दूसरी तरफ तेज बारिश के दौरान मलबा हटाने में भी क्षेत्रवासियों और पुलिस को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई महिलाएं मलबे में दबे परिवार की सलामती के लिए दुआएं करती भी नजर आईं। क्योंकि अभी स्पष्ट नहीं है कि मलबे के नीचे कितने लोग दबे हुए हैं? इसलिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी रेस्क्यू ऑपरेशन में बेहद सावधानी भी बरत रहे हैं।
सीएम योगी ने बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
सीएम योगी ने हादसे का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीएम ने बचाव कार्यों में तेजी लाने को कहा है।
सूचना विभाग ने जो जारी किया
1. Naeem s/o allahuddin - male 22 years - alive
2. Nadeem s/o allahuddin - male 26 years - alive
3. Saqib s/o allahuddin - male 20 years - alive
4. Sajid - male 40 years - brought dead
5. Saniya d/o sajid - female 15 years - brought dead
6. Saina w/o sajid - female 38 years - critical ( alive )
7. Simra d/o shezad- female 1.5 years - brought dead
8. Saqib s/o sajid - male 11 years - brought dead
9. Reeza d/o saqib - female 7 years - brought dead
10. Sofiyan - male 6 years - stable
11. Naffo w/o allahuddin - female 63 years - brought dead
12. Farhana w/o nadeem - female 20 years - brought dead
13. Alisa w/o naeem - female 18 years - dead
14. Aliya d/o abeed - female 6 years - dead
15. Rimsa d/o naeem - female 5 months - dead
2 males // 8 females - dead ( 5 children )
Total death 10
DM ने कहा
"कल 4:30 बजे जो जाकिर कॉलोनी में घटना हुई थी इसमें परिवार और रिश्तेदारों द्वारा बताया गया था कि 15 लोग हैं, सभी 15 लोगों को निकाल लिया गया है। हादसे में 10 की मृत्यु हो गई है और 5 घायल हैं... अभी पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।"
No comments:
Post a Comment