नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर मेरठ मंडल में तीन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए जिला एवं मंडल स्तरीय चयन ट्रायल्स आयोजित किए जाएंगे।
कार्यालय क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी द्वारा जारी प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार यह ट्रायल्स कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम, मेरठ में होंगे।
ट्रायल्स का कार्यक्रम इस प्रकार है —
1. प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक वर्ग बास्केटबॉल प्रतियोगिता
• जिला स्तरीय ट्रायल : 07.09.2026, सायं 03.00 बजे
• मंडल स्तरीय ट्रायल : 08.09.2026, प्रातः 11.00 बजे
• प्रदेश स्तरीय आयोजन : 11 से 14 सितंबर 2026 तक, क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में।
2. पं० दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता
• जिला स्तरीय ट्रायल : 07.09.2026, सायं 03.00 बजे
• मंडल स्तरीय ट्रायल : 08.09.2026, प्रातः 11.00 बजे
• प्रदेश स्तरीय आयोजन : 15 से 17 सितंबर 2026 तक, क्षेत्रीय खेल कार्यालय, डॉ० भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में।
3. पं० दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष/महिला वर्ग टेबल-टेनिस प्रतियोगिता
• जिला स्तरीय ट्रायल : 07.09.2026, सायं 03.00 बजे
• मंडल स्तरीय ट्रायल : 08.09.2026, प्रातः 11.00 बजे
• प्रदेश स्तरीय आयोजन : 18 से 20 सितंबर 2026 तक, क्षेत्रीय खेल कार्यालय, नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम, सोनकपुर, मुरादाबाद में।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि सब-जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्मतिथि 31.12.2012 के बाद की होनी चाहिए। ट्रायल में आने वाले सभी खिलाड़ियों को अपना जन्मतिथि प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की मूल प्रति व छाया प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा, इसके अभाव में टीम को प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं कराया जाएगा।
No comments:
Post a Comment