राहुल गौतम
नित्य संदेश, मेरठ। नगर निगम स्थित नगर स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में सभी पार्षदों के साथ बीवीजी कंपनी के संबंध में चर्चा की गई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी से कहा गया कि जब बोर्ड बैठक से एक सप्ताह पूर्व पत्र देकर कहा गया था कि बीवीजी कंपनी के अधिकारियों को बोर्ड बैठक में बुलाया जाए तो कंपनी की तरफ से कोई अधिकारी बैठक में उपस्थित क्यों नहीं था? पार्षद अनिल वर्मा ने कंपनी की कार्यशैली का विरोध करते हुए चेतावनी दी, अगले एक सप्ताह में कंपनी द्वारा किए जा रहे कार्य को दुरुस्त करा लिया जाए, अन्यथा सभी 73 वार्डों में बीवीजी कंपनी का बहिष्कार कर इसके अनुबंध को निरस्त किए जाने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद पंकज गोयल, पार्षद अनुज वशिष्ठ, पार्षद दिग्विजय चौहान, पार्षद अनिल वर्मा, पार्षद विक्रांत चौधरी, पार्षद पूनम गुप्ता, पार्षद सुनीता प्रजापति, पार्षद अजय चंद्रा आदि पार्षद साथी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment