अशोक कुमार
नित्य संदेश, मेरठ। बुधवार को मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा सिविल लाइन क्षेत्र के जोन डी स्थित मसीह पुरम में अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की है।
बताया जा रहा है कि विभाग को मसीह पुरम व एकता पुरम में अवैध निर्माण की सूचना मिली थी। आज मसीह पुरम में एक खाली प्लॉट पर एक कमरे को एमडीए ने सील कर दिया है। आपको बता दें गत दिनों समाचार पत्रों में एकता पुरम व मसीह पुरम में कांग्रेस नेता के अवैध निर्माण को लेकर खबर प्रकाशित हुई थी। जिसका एमडीए ने संज्ञान लेते हुए एक अवैध निर्माण को सील किया। अभी दो बड़े अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई होने की बात कही है।
No comments:
Post a Comment