Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 11, 2024

अब्बासी समाज के चौधरी बनें पूर्व पार्षद अबरार अहमद


मोहम्मद उमर इंजीनियर
नित्य संदेश, मेरठ। नगर निगम के पूर्व पार्षद एवं एकता सेवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष अबरार अहमद को अब्बासी समाज ने ‘चौधरी’ बनाया है। लखीपुर गली नंबर-24 में आयोजित पूर्व मेजर हाजी शरीफ के स्कूल में पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें चौधरी पद के लिए चुनाव कराया गया।

पंचायत की अध्यक्षता हाजी मेराज ने की। संचालन पूर्व पार्षद शहजाद अब्बासी ने किया, जिसमें सबकी सहमति से सपा नेता ताहिर अब्बासी ने पंचायत में लोगों से पूछा कि चौधरी किसे बनाया जाए? सभी ने एकजुट होकर, हाथ उठाकर अबरार अहमद अब्बासी को चौधरी बनाने की सहमति जताई। अब्बासी समाज के बुजुर्गों ने माला पहना व पगड़ी बांधकर अबरार अहमद विश्वास जताते हुए अपना आशीर्वाद दे दिया। इस दौरान पूर्व पार्षद शहजाद अब्बासी ने घोषणा की कि है शीघ्र ही बाहर के गणमान्य चौधरियों को बुलाकर अब्बासी समाज का एक बड़ा सम्मेलन किया जाएगा, जिसमें आए हुए मेहमानों को सम्मानित किया जाएगा।
चौधरी बनने के बाद अबरार अहमद ने अब्बासी समाज के लोगों को विश्वास दिलाया कि अब्बासी समाज की नगर निगम, नगर महापालिका में जो नौकरियों पर बैन लगा हुआ है, वह सरकार से प्रयास करके उस बैन को बहाल कराएंगे। इस मौके पर शरीफ अब्बासी, पुन्नू अब्बासी, हाजी नौसर अब्बासी, अमीरुद्दीन उर्फ पप्पू अब्बासी, वाहिद वेल्डिंग वाले, इस्लाम नल वाले, तैयब चक्की वाले, हाजी राशीद अब्बासी, वसीम अब्बासी, फहीम अब्बासी, खालिद अब्बासी आदि लोग शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here