Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 22, 2024

मासिक बैठक में निस्तारित न हुई समस्याओं पर चर्चा की

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन मेरठ इकाई के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने परतापुर छेत्र में चलाया संगठन सदस्यता विस्तार अभियान, इस दौरान मासिक बैठक का आयोजन करते हुए ग्रामीणों को सदस्यता दिलाई। 

जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने ग्रामीणों और किसानों का संबोधित करते हुए कहा, संगठन मेरठ इकाई किसान समस्याओं को लेकर हर तरीके से संघर्ष करने का आव्हान किया। इस आगामी आंदोलन हेतु प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमे गन्ना भुगतान, गन्ना मूल्य, स्मार्ट मीटर, नलकूप मीटर , जर्जर तार, 9 अगस्त में दिए गए ज्ञापन में निस्तारित न हुई समस्याओं पर चर्चा की गई और जल्द समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन को रणनीति बनाई गई, जल्द समस्याओं को लेकर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान भारी संख्या में किसान एवम पदाधिकारी शामिल रहे। इस दौरान सभी ने एकजुट होकर आगमी संघर्ष के लिए एकजुट होने का आव्हान किया और हाथ उठाकर सभी ने संघर्ष करने का समर्थन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, सनी प्रधान , हर्ष चाहल, बबलू सिसौला, मोनू टिकरी, प्रमोद गुन, पवन , नरेंद्र, सुरेंद्र, सुखपाल, हरेंद्र , वीरेंद्र, कुशलपाल, सहेंद्र, हरीश, रवीश, सुशील आदि मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here