Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 22, 2024

आईटीआई और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ग्रीन ने मैच जीतकर बढ़त बनाई

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। आईटीआई साकेत में चल रहे 13वें विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो मैच हुए। इनमें आईटीआई क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ग्रीन ने अपने अपने मैच जीते।

पहले मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ब्लू के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 187 रन बनाए। इसमें अरनव ने 47, सौरभ ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में अदविक व शौर्य ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईटीआई की टीम ने 19.5 ओवर में 9 विकेट खोकर 188 रन बनाए और एक रन से मैच जीता। वंश त्यागी ने 49, अरनव ने 43, रकीब ने 37 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में सौरभ, सादिक व उवेश ने तीन-तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच वंश रहे।

दूसरे मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ग्रीन ने टॉस जीता और गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी जीसीए क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 164 रन बनाए। इसमें उत्सव ने 35 रनों का योगदान दिया। शौर्य ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में अरशद और हिदायत ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रीन की टीम ने 19 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया और दो विकेट से मैच जीता। इसमें फैज ने 42, अली ने 40 और स्वरूप ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में आदित्य, अभिनव, रियो ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच फैज रहे।

आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि आज सोमवार को जूनियर वर्ग में पहला सेमीफाइनल मैच होगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here