Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 14, 2024

श्री चैतन्य टैक्नो स्कूल मे धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। श्रीचैतन्य टैक्नो स्कूल मे हिंदी दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। तत्पश्चात मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। 
प्रतिवर्ष 14 सितंबर को मनाया जाने वाले हिंदी दिवस पर कक्षा 3 से 9 तक के विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां जैसे कहानी वाचन, सुलेख, काव्य पाठ, कविता वाचन, पोस्टर आदि का आयोजन किया गया।जिसमें छात्रों ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर हिंदी भाषा की गरिमा, उसकी विशेषताओं के महत्व को समझा और अपने अपने विचार व्यक्त किए। अपनी-अपनी रूचि के अनुसार अपने प्रिय लेखक व कवि का रूप धारण कर उनकी रचनाएं प्रदर्शित की। कबीर दास, स्वामी विवेकानंद, महादेवी वर्मा, मीराबाई की मनमोहक झांकिया प्रस्तुत की। विभिन्न भाषाओ के होते हुए भी हिंदी भाषा की एकता एक लघुनाटिका के रूप प्रस्तुत की। मुहावरेदार भाषा से भी हिंदी की महिमा प्रस्तुत की। नुक्कड नाटक के माध्यम से भी हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता की। 
विद्यार्थियों के अनुसार हिंदी मात्र भाषा ही नहीं अपितु हमारे देश की शक्ति है, नवनिर्माण की आशा तथा हमारी संस्कृति व एकता का आधार है। विश्व में सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषाओं में से एक हिंदी भाषा हर एक हिंदुस्तानी की संस्कृति व सम्मान है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सुलोचना रानी, प्रतिभा गंगवार, एकेडमिक डीन अंकित अरोरा, हिंदी विभागाध्यक्ष विजया सिंह, संध्या शर्मा, डाॅ शालिनी त्यागी, नीता शर्मा, रीना सैनी, अंकित रावत, ईशा मलिक स्वाति, अदीबा सभी शिक्षको ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here