Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 11, 2024

स्कूल ड्रेस में लड़की ने चुराई स्कूटी, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

 



नित्य संदेश ब्यूरो
वाराणसी
लड़कियां भी करने लगी है अब ऑटो लिफ्टिंग, वो भी स्कूल ड्रेस में, ऐसी ही एक वारदात ने सभी को हैरान कर दिया

दुर्गाकुंड के कबीर नगर में अपार्टमेंट के अंदर से एक स्कूली छात्रा स्कूटी चुराकर भाग निकली. चोरी की पूरी घटना CCTV में कैद हो गई. दरअसल स्कूल ड्रेस में एक लड़की फ्लैट में रहने वाली महिला के पास गई. महिला से लड़की ने कहा कि स्कूटी हटानी है, चाभी दे दीजिए. महिला ने स्कूल ड्रेस में लड़की को देखकर उसे स्कूटी की चाभी दे दी. जिसके बाद लड़की चाभी लेकर नीचे स्कूटी के पास गई, आराम से स्कूटी स्टार्ट की और लेकर चलती बनी। अब पुलिस लड़की को तलाश कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here