Breaking

Your Ads Here

Friday, September 27, 2024

कवि सौरभ जैन सुमन की माता से मांगे एक करोड़ रुपए

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। गुरुवार लगभग 1.30 बजे दोपहर में क्रांति कवि सौरभ जैन सुमन की माता के फोन पर व्हाट्सएप काल आया और कहा गया कि आपके बेटे को कुछ मित्रों के साथ एक नाबालिग लड़की का रेप करते हुए पकड़ा गया है। या तो तुरंत आप एक करोड़ रुपए उनके खाते में डलवा दें, अन्यथा मीडिया के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया जायेगा।
 कवि सौरभ जैन ने बताया, मेरी माता जी हृदय रोगी हैं। उनका ब्लड प्रेशर असंतुलित है। उनकी हालत इस फोन के बाद ऐसी रही कि क्या कहें। अभी उन्हें अस्पताल लेकर जा रहे हैं। सर्वविदित है कि पिछले लंबे समय से कवि सौरभ जैन सुमन को साईबर आतंकी परेशान कर रहे हैं। देश की प्रमुख साहित्यिक संस्था हिंदी साहित्य अकादमी जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि सौरभ जैन सुमन हैं एवं जिसने अभी हाल में लखनऊ में महाकुंभ की शुरुवात योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में हुए कवि कुंभ से की, उसका आधिकारिक फेसबुक पृष्ठ हैक कर लिया गया। उसपर अनवरत अश्लील चित्र वीडियो भेज गए। जिसका मुकदमा थाना सदर बाजार में अकादमी के पदाधिकारियों ने किया है। ऐसे हमले किए जा रहे हैं। 
सौरभ जैन सुमन का कहना है, यदि प्रशासन सख्ती दिखाई तो ऐसा कुछ न हो। यदि उनकी शिकायत को पुलिस महत्व देती तो आज दोषी सलाखों के पीछे होते। उन्होंने कहा कि अकादमी ने शक की बिना पर सुदीप जैन, अक्षय जैन अरिहंत, पारस जैन और अतिशय जैन के नाम दिए थे। आज तक उनसे न कोई पूछताछ हुई न उन्हें कोई बुलावा भेजा गया। सौरभ जैन सुमन का कहना है कि यदि पोलिस चाहे तो दोषी कहीं भी बच नहीं सकते। उन्होंने अपने एक्स हैंडल से मुख्यमंत्री को टैग करते हुए उनसे सहायता मांगी है। 

सौरभ सुमन ने स्पष्ट किया, उन्हें नोएडा में होने जा रहे कवि प्रिमियर लीग में सम्मिलित होना था, किंतु इस घटना के बाद वो सब कुछ छोड़कर मां के पास गए। उन्होंने कहा, राजनीति गलत नही किंतु मानवता के मापदंड भी को लोग नही जानते, उनका बहिष्कार समाज को करना चाहिए। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here