Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 26, 2024

1001 भाजपा सदस्य बनाने पर मनिंदर विहान को जिला अध्यक्ष ने बुके देकर किया सम्मानित

नित्य संदेश ब्यूरो 
दौराला। भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मेरठ के सभी मंडल अध्यक्ष की सूची में सबसे ज्यादा 1001 सदस्य बनाने पर भाजपा के दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला को भाजपा के जिला कार्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा द्वारा बुके देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान जिला महामंत्री समीर चौहान, जिला उपाध्यक्ष विनोद चौधरी, कार्यालय प्रभारी राजकुमार शर्मा, भरत चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here