नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आईटीआई साकेत क्रिकेट में मैदान में चल रहे 13वें ऑल इंडिया विवेक पांडेय मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ब्लू और ग्रीन ने अपने-अपने मैच जीते।
पहले मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ब्लू के कप्ता ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 211 रन बनाए। इसमें सौहार्थ ने 47, उत्तम ने 52, अर्नव ने 40 और दक्ष ने 22 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में मोहसिन ने 3 व अभय ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी रेड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 203 रन ही बनाए। ब्लू की टीम ने 8 रनों से मैच जीता। रेड की ओर से सुभान ने 48, शिवम ने 68, मोहसिन ने 25 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में सादिक ने 3 व दक्ष और उवेश ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच उत्तम रहे। दूसरे मैच में आईटीआई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। अरनव ने 39, वंश ने 37 व युवराज ने 30 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में ऋषभ ग्रीन की ओर से हिदायत ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रीन की टीम ने 18.3 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया। दो विकेट से मैच जीता। इसमें हिदायत ने 49 रनों व मन्नत ने 40 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में विवेक ने तीन, अभिनव ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच हिदायत को दिया गया। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि आज शनिवार को दो लीग मैच खेले जाएंगे।
No comments:
Post a Comment