नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। विश्व शांति दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था द ग्रोइंग पीपल, नगर निगम तथा छावनी परिषद के संयुक्त तत्वाधान में एक मानव श्रृंखला का निर्माण किया जा रहा है। यह मानव श्रृंखला औघड़ नाथ मंदिर से शुरू होकर भैंसाली ग्राउंड स्थित शहीद स्मारक तक जाएगी। शहीद स्मारक में माननीय महापौर हरिकांत अहलूवालिया सभी उपस्थित लोगों को शपथ दिलवाएंगे।
इसके साथ ही मेरठ के विद्यार्थियों की ओर से एक पत्र संयुक्त राष्ट्र संघ को भेजा जाएगा, जिसमें दुनिया में चल रहे युद्धों को रोकने की अपील की जाएगी। युद्ध से न सिर्फ युद्धग्रस्त देश में जान माल का नुकसान हो रहा है, बल्कि ग्लोबल वार्मिंग भी बढ़ रही है। जिसके दुष्प्रभावों को पूरी दुनिया को झेलना पड़ रहा है। कार्यक्रम में कैंट विधायक अमित अग्रवाल, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, मेरठ छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी जाकिर हुसैन, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर हरपाल सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम का आरंभ प्रातः 10:30 बजे औघड़ नाथ मंदिर पर विश्व शांति की प्रार्थना के साथ होगा। इसके बाद सभी अधिकारी गण मानव श्रृंखला का निरीक्षण करते हुए शहीद स्मारक पहुंचेंगे। उक्त जानकारी निवेदक अदिति चन्द्रा ने दी।
No comments:
Post a Comment