नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ की सभा शुक्रवार को 72 बाउंड्री रोड, लालकुर्ती स्थित राजकीय शिशु गृह के प्रांगण में अध्यक्ष रो नीरज कुमार की अगुवाई एवं प्रोजेक्ट चेयरमैन रो० एडवोकेट संजय शर्मा के अथाह प्रयास से आयोजित की गई, जिसमे सामुदायिक सेवा कार्य के अंतर्गत वहां निवासरत 34 बच्चों को डेस्क एवं कुर्सी प्रदान कर पढ़ाई करने हेतु सुविधा उपलब्ध कराई गई।
सभा आयोजन में सचिव रो वृंदा गोयल का भी यथासंभव योगदान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रजत सिंह जैन (जिला एवं सत्र न्यायाधीश) रहे। विशिष्ट अतिथि उदयवीर सिंह (सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ) एवं अमित कुमार सोनी( डी०पी०ओ) रहे। सभा का संचालन रो संजय शर्मा द्वारा किया गया। अतिथियों का विधिवत स्वागत क्लब के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिगण को क्लब की ओर से धन्यवाद रो एडवोकेट अजय कुमार द्वारा प्रेषित किया गया।
इस कार्य में रो आलोक गुप्ता, रो अंकुर बंसल, रो संजय शर्मा, रो वेदप्रकाश, रो विनोद मित्तल, रो अनुराग सक्सेना, रो अरुण जैन, रो संजीव कुमार, वकुल गोयल एव रूपसी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। बच्चों के लिए नाश्ते की व्यवस्था हीरा स्वीट्स के सौजन्य से की गई। बच्चों को स्टेशनरी का सामान आशा बंसल के सौजन्य से वितरित किया गया।
सभा में रो बीएल कपूर, रो डा सतीश शर्मा, रो एएम बेंद्रे, रो आलोक शर्मा, रो राजेश अग्रवाल, रो विकास गोयल, रो संजय मित्तल, रो आकाश जैन, रो पंकज कंसल, रो सुनील त्यागी, रो एस रविचंद्रन, रो मनोज सिंघल, रो शरद कांत एवं ए आभा जैन, ए अल्पना शर्मा, ए सीमा बंसल, कु वास्वी बंसल ने सहभागिता सुनिश्चित कर एवं बच्चों का उत्साहवर्धन कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
No comments:
Post a Comment