मयंक अग्रवाल
नित्य संदेश, मेरठ। वैश्य समाज के एक प्रतिनिधि मण्डल ने अखिल भारतीय वैश्य एकता महासभा ट्रस्ट
(पंजीकृत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शान्ति स्वरूप गुप्त द्वारा स्वरचित काव्यकृति
"योगी गौरव गाथा: शीर्षक हे रूद्र ! तीसरा नेत्र खोल" राज्य मंत्री
ऊर्जा एवं वैकल्पिक उर्जा उत्तर प्रदेश सरकार डॉ. सोमेंद्र तोमर को उनके कार्यालय पर
जाकर एक प्रति सप्रेम भेंट की।
अखिल भारतीय वैश्य एकता महासभा ट्रस्ट (पंजीकृत) के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अमित
कुमार गुप्ता ने मंत्री को योगी आदित्य नाथ (मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश) के बारे में ओजस्वी कवि शान्ति स्वरूप गुप्ता द्वारा स्वरचित
काव्यकृति के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया, इस पुस्तक का विमोचन ब्रिजेश
पाठक (उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश) द्वारा लखनऊ में
किया गया था। मंत्री ने इस काव्यकृति की प्रशंसा की एवं ओजस्वी कवि शान्ति स्वरूप
गुप्त को काव्य कृति के लिए शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ दी। इस अवसर पर अखिल भारतीय वैश्य
एकता महासभा ट्रस्ट (पंजीकृत) के महामंत्री नवीन चंद अग्रवाल, संरक्षक संजीव कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी मयंक अग्रवाल, पार्षद सुमित मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment