नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। खेल शिक्षक एव फुटबॉल कोच मोहम्मद शाहरुख ने बताया 68वी प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करके लौटे फुटबॉल खिलाड़ियों का सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज प्रांगण में जोरदार स्वागत एवं सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
यह प्रतियोगिता अलीगढ़ में 7 से 10 सितंबर 2024 तक आयोजित हुई थी, जिसमें सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर मेरठ मंडल का नाम रोशन किया और पांचवा स्थान प्राप्त किया।
U-14 बालक वर्ग में
1 सौरव 9B
2 हर्षित 6A
3 वरुण 7A
4 प्रीत 8A
5 पीयूष सैनी 7 B
U-17 बालक वर्ग में
1 मुजक्कीर 9B
2 कृष्णा 7B
U-19 बालक वर्ग में
1 मोनू 9B
2 अरुण कुमार 9B
स्कूल प्रबंधक फादर जॉन चिमन प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार, उप प्रधानाचार्य जॉन इरविन ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी। इस दौरान सिस्टर फातिमा, सिस्टर सुनीता, धर्मेंद्र मार्टिन, प्रेम बर्नाड, ललित, लक्ष्मी रानी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment