शुक्रवार को किया जाएगा फार्मो का निरीक्षण
नित्य संदेश ब्यूरो
रोहटा। रोहटा सहकारी गन्ना विकास समिति मलयाना में गुरुवार को 222 दिल्ली गेट के पदों पर नामांकन की प्रक्रिया की कार्रवाई की गई, जिसमें 222 में से 163 पदों पर एक एक फार्म जमा होने पर निर्विरोध चुना जाना लगभग तय हो गया है। शुक्रवार को फार्मो का निरीक्षण किया जाएगा।
चुनाव निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि सहकारी गन्ना विकास समिति मलियाना में 124 गावो से डेली गेट के 222 पदों पर गुरुवार को चुनाव के चलते 275 फार्म की बिक्री की हुई। जिसमे से 225 फॉर्म प्रत्याशियों के द्वारा जमा हुए जिसमें से 163 पदों पर एक एक फॉर्म जमा होने के चलते निर्विरोध चुना जाना लगभग तय हो गया है। वहीं 10 सर्किल में अब डायरेक्टर के पदों पर ये डेलीगेट चुने जाएंगे। पुट खास सर्किल पर 25 में से 23 पदों पर निर्विरोध खडोली सर्किल में 25 में से 22 पर निर्विरोध, ढडरा सर्किल में 24 में से 18 निर्विरोध, स्याल सर्किल में 27 में से 8 पर निर्विरोध मलियाना सर्किल में 18 में से 16 पर निर्विरोध, मेरठ सर्किल में 14 में से 6 पर निर्विरोध, रोहटा सर्किल में 22 में से 16 पर र्निविरोध कुराली में 24 में से 22 पर निर्विरोध, सर्किल ओरंगबाद 20 में से 16 पदों पर र्निविरोध, कुल 163 पदों पर एक एक फार्म जमा होने के चलते निर्विरोध चुना जाना तय हैं। एक सर्कल दतावली में केवल एक गांव मेदपुर से एक फॉर्म प्रत्याशी ने जमा किया है।बाकी 21 पदों पर किसी भी प्रत्याशी ने इस सर्किल पर कोई फार्म जमा नहीं करने से या सर्कल खाली रह गया है।
शुक्रवार को सभी जमा प्रत्याशियों के फर्मों की जांच की जाएगी। और जो जांच में सही मिले तो 30 सितंबर को फार्म वापसी होगी। और तीन अक्टूबर को चुनाव संपन्न किया जाएगा। उसके बाद ये डेलीगेट दस सर्किल पर डायरेक्टर का चुनाव करेंगे। जो 16 अक्टूबर को होगा। और 17 अक्टूबर को ये निर्वाचित डायरेक्टर से चेयरमैन का चुनाव होगा।
इस मौके पर विजेंद्र प्रमुख, प्रयाग डेरी के पूर्व चेयरमैन योगेंद्र सिंह, वैभव देशवाल, सतेंद्र सिंह पूर्व चेयरमैन, लखमीचंद सैनी, नवीन सांगवान, उरेंद्र किठोली, संजय बावरा, बॉबी प्रधान,गजरपाल, सलीम आदि थे। दिन भर समिति में किसानो का जमावड़ा लगा रहा। वही पुलिस बल भी मुस्तैद रहा।
No comments:
Post a Comment